Friday, 11 January 2019

DEEP REVIEW : The Accidental Prime Minister

अनुपम खेर की लाइफ टाइम अदाकारी, बेहतरीन फिल्म
अनुपम खेर व अक्षय खन्ना की यह फिल्म देश की राजनीति का एक महत्वपूर्ण अध्याय हमारे सामने लाती है। फिल्म पूर्व पत्रकार व ब्यूरोक्रेट संजय बारू की किताब पर बनी है और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन, खासतौर से बतौर पीएम, का शानदार दस्तावेज हमारे सामने रखती है। फिल्म को देखने के बाद आपके मन में मनमोहन सिंह के प्रति आदर का भाव जाग जाएगा। हालांकि कुछ पात्रों की चयन सही नहीं किया गया है लेकिन फिल्म अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहती है। खासतौर से फिल्म की शुरूआत व अंत बहुत ही अच्छा है। समयावधि भी कम है। इसलिए स्टोरी कसी हुई नजर आती है और संपादन भी चुस्त है।

Rating 4*

विस्तार से समीक्षा के लिए #HarshKiBaat के यू ट्यूब चैनल पर जाएंः-




- हर्ष कुमार सिंह


Friday, 28 December 2018

DEEP REVIEW : Simmba

रणवीर सिंह के फैंस को यह फिल्म निराश नहीं करेगी। पूरी तरह से मसाला फिल्म है। कहानी 80-90 के दशक की मनमोहन देसाई की फिल्मों की तरह से है और उसकी ट्रीटमेंट रोहित शेट्टी की सिंघम स्टाइल की है।


'बाजीराव मस्तानी' व 'पदमावत' की शानदार सफलताओं के बाद रणवीर सिंह जिस स्टारडम पर पहुंच गए हैं वहां रणवीर सिंह की इस तरह की फिल्म उनके फैंस को तो तृप्त कर देगी लेकिन अभिनेता के रूप में यह फिल्म उन्हें ज्यादा संतुष्टि नहीं देगी। फिल्म में उन्होंने शानदार अभिनय किया है और पूरी तरह से जान झोंक दी है, इसके बाद भी रणवीर सिंह को 'सिम्बा' अपनी यादगार फिल्मों में नहीं शुमार करना चाहेंगे।

फिल्म 'सिम्बा' का विस्तृत रीव्यू यहां देखिए- 




(अगर आपको यह वी़डियो पसंद आया तो यूट्यूब पर हर्ष की बात को सब्सक्राइब करें)

- हर्ष कुमार सिंह

Friday, 21 December 2018

DEEP REVIEW : Zero

शाहरुख खान की यह फिल्म उनके अपने मन की फिल्म है। यहां शाहरुख ने खुद के भीतर छिपे कलाकार को संतुष्ट करने की कोशिश की है। इसमें वे सुपर स्टार के ग्लैमर से बाहर निकलकर एक गली के किरदार को निभाते नजर आए हैं। जो बौना है और बड़ी बड़ी बातें करने के अलावा कुछ नहीं करता। उसकी जिंदगी में न कोई मकसद है न कोई उम्मीद। फिल्म अभिनेत्री से मिलने का सपना ही देखता रहता है।
इस फिल्म में शाहरुख ने आनंद एल राय के साथ टीम बनाई है जो बड़े सितारों के साथ कम ही काम करते हैं। शाहरुख ने उन्हें राजी कर लिया यह बड़ी बात है और इसके बाद राय ने किंग खान को किंग साइज रोल देने के बजाय उनके लिए बौना किरदार गढ़ दिया।

फिल्म के बार में विस्तार से मेरा आकलन देखने के लिए क्लिक करें नीचे दिया लिंक-


(अगर आपको मेरा वीडियो पसंद आया है तो यूट्यूब पर मेरा चैनल हर्ष की बात जरूर सब्सक्राइब करें। ) 


- हर्ष कुमार सिंह 

 

Monday, 3 December 2018

DEEP PreVIEW : Simmba

विवादित व चर्चित 'पदमावत' के बाद रणवीर की यह पहली रिलीज होगी। लगभग एक साल के अंतराल के बाद रणवीर सिंह की कोई फिल्म आ रही है। 'पदमावत' में उनके काम को सराहा गया था और वह फिल्म हिट रही थी। 'पदमावत' से पहले रणवीर को 'बेफिक्रे' ने झटका दिया था लेकिन खिलजी के रोल को शानदार तरीके से निभाकर रणवीर ने भरपाई कर ली थी।


करण जौहर रणवीर को लेकर फिल्म बनाने के लिए बेताब थे। इसके अलावा रोहित शेट्टी की अजय देवगन के साथ 'सिंघम रिटर्न्स ' कुछ खास नहीं चली थी। वे भी एक ऐसी ही एक्शन फिल्म बनाना चाहते थे। दोनों ने हाथ मिलाया और फटाफट शूट करने के लिए मशहूर रोहित ने 'सिम्बा' बना डाली। 3 दिसम्बर को ट्रेलर रिलीज हुआ और 28 दिसम्बर को फिल्म रिलीज कर दी जाएगी। यानी न ज्यादा टाइम खर्च न ज्यादा पैसा खर्च। करण जौहर और रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' (इसका मतलब क्या होता है?) टिपिकल दक्षिण भारतीय मार्का एक्शन फिल्म नजर आ रही है। रोहित शेट्टी इससे पहले 'सिंघम' व 'सिंघम रिटर्न्स' में जो दिखा चुके हैं उससे आगे बढ़ती नजर नहीं आ रही है यह फिल्म। बस फर्क इतना है कि 'सिंघम' में अजय देवगन थे और 'सिम्बा' में इस समय के सबसे पापुलर स्टार रणवीर सिंह हैं।

फिल्म को और ज्यादा सुर्खियों में लाने के लिए इसमें हिरोईन के रूप में सारा अली खान को ले लिया गया। सारा की पहली फिल्म 7 दिसम्बर को रिलीज होगी। यानी उनकी पहली फिल्म देखे बिना ही उन्हें 'सिम्बा' में ले लिया गया। इसके दो फायदे हैं- 1. वे नया चेहरा हैं और युवाओं में उनके प्रति क्रेज होगा। उनकी पहली फिल्म 'केदारनाथ' भी रिलीज हो चुकी होगी तब तक। 2. कोई स्थापित हिरोईन 'सिम्बा' में शायद काम न करती क्योंकि ये फिल्म पूरी तरह से रणवीर की फिल्म नजर आ रही है और रोहित की फिल्मों में हिरोईनों के लिए कुछ ज्यादा होता भी नहीं है।

ट्रेलर देखने के बाद कुछ नयापन नहीं लगा। मराठी बोलते रणवीर सिंह उतने सहज नहीं नजर आए जितने बाजीराव में नजर आए थे। ट्रेलर से गीत संगीत का कोई अनुमान नहीं होता। केवल बैकग्राउंड में 'पुलिस-पुलिस' गीत बज रहा है। कहानी साफ समझ में आ रही है। रणवीर एक भ्रष्ट पुलिस अफसर है जो केवल पैसा कमाने पुलिस में आया है। एक लड़की से रेप होता है और अपनी बहन के प्रेरित करने पर वह बलात्कारियों को नामो निशान मिटाने की कसम खा लेता है। बस इसके बाद वही खून खराबा।
 रेपिस्ट को सजा के तौर पर एनकाउंटर में ठोकने की सिफारिश करती भी यह फिल्म नजर आ रही है। फिल्म में अगर डायलाग मजेदार हुए तो लोगों को रणवीर को किरदार पसंद आ सकता है। वे पहली बार पुलिस अफसर के रोल में आ रहे हैं और बालीवुड का चलन है कि पुलिस अफसर बने बिना यहां नायक सुपर स्टार नहीं बनते। यह फिल्म रणवीर के लिए फायदे का सौदा हो सकती है।

 सारा अली खान के लिए मुझे इसमें कोई गुंजाइश नहीं नजर आ रही है। शायद गानों में डांस वांस करना को मिल जाए उन्हें। बस इससे ज्यादा कुछ नहीं। ट्रेलर देखने के बाद कह सकता हूं कि एक बार देखने लायक ही यह फिल्म नजर आती है। रणवीर का लुक साउथ के नायक जूनियर एनटीआर जैसा नजर आ रहा है इसमें। यहां ट्रेलर के शुरू में सिंघम अजय देवगन भी आते हैं। उनकी कहानी से ही जोड़ने की कोशिश भी की गई है, जो मुझे ज्यादा सही विचार नहीं नजर आया।

- हर्ष कुमार सिंह

फिल्म 28 दिसम्बर 2018 को रिलीज होगी। 


आप भी देखिये 'सिम्बा' का ट्रेलर -



Thursday, 29 November 2018

Deep Review : 2.0

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 भारतीय सिनेमा में वीएफएक्स तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल का जीता जागता प्रमाण है। फिल्म में पर्यावरण बचाने के लिए भी संदेश देने का प्रयास किया गया है। फिल्म में मोबाइल रेडिएशन के मुद्दे को गरमजोशी से उठाया गया है। यह ऐसा विषय है जिसके बारे में अभी कोई भी गंभीर नहीं नजर आता। जबकि एक समय ऐसा आएगा कि हम सब इसके दुष्प्रभावों को झेल रहे होंगे और तब तक बहुत देर हो चुकी होगी। इस फिल्म को 14 भाषाओं में डब किया गया हैं।

Rating 4*

full review - watch #HarshKiBaat ः  like, subscribe and share-


watch song of 2.0, Tu hi re



- हर्ष कुमार सिंह 

Thursday, 8 November 2018

DEEP REVIEW : Thugs Of Hindostan


अमिताभ-आमिर की जोड़ी को कर दिया गया वेस्ट 

पिछले कुछ सालों में सामने आई सबसे बड़ी निराशाओं में से एक है ठग्स आफ हिंदोस्तान। अमिताभ बच्चन और आमिर खान को लेकर जो हिट फिल्म बनाई जानी चाहिए थी वह बन नहीं पाई। यह एक बड़ा मौका था फिल्मकारों के लिए जिसे मिस कर दिया गया। अब पता नहीं ये दोनों अभिनेता किसी दूसरी फिल्म में साथ आ पाएंगे या नहीं। निर्माता-निर्देशक ने सोचा था कि उनके हाथ में शोले है जबकि ये आरजीवी की शोले निकली। फिल्म ने किस तरह से दर्शकों को निराश किया यह देखिए समीक्षक हर्ष कुमार सिंह के इन दो वीडियो ब्लॉग मेः-

Rating- 2*


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें और subscribe करें Harsh Ki Baat @ YouTube:- 



 - हर्ष कुमार सिंह